बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी रेंजर ने लगाई कुएं में छलांग, एसडीओ और रेंजर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ताला कोर जोन में पदस्थ डिप्टी रेंजर लल्लू लाल दीक्षित ने अपने अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि समय रहते रेस्क्यू कर उन्हें बचा लिया गया है। फिलहाल वे शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लल्लू लाल दीक्षित ने कुएं में कूदने से पहले वॉट्सएप पर एक सुसाइड नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने एसडीओ दिलीप सिंह मराठा और रेंजर राहुल किरार पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि ये दोनों अधिकारी उनके खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं और उनके दो साथियों—राजकुमार यादव व राजकुमार मिश्रा (फॉरेस्ट गार्ड)—के जरिए उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। सुसाइड नोट में दीक्षित ने यह भी कहा कि वे अपने दोस्तों के हाथों मारे जाने से बेहतर आत्महत्या करना उचित समझते हैं।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। विवाद के बाद उन्होंने वॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा और जंगल में मौजूद एक कुएं में कूद गए। पार्क प्रबंधन ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय ने कहा है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है, जिसके बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।

गौरतलब है कि एसडीओ दिलीप सिंह मराठा पर पहले भी अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप लग चुके हैं। कुछ महीने पहले एक ऑडियो वायरल होने पर उन्हें निलंबित भी किया गया था। फिलहाल विभाग इस पूरे मामले की जांच में जुटा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दीक्षित के वाइटल्स अस्थिर हैं, उनकी ठोढ़ी पर चोट के निशान मिले हैं जो संभवतः कुएं में गिरने से हुए हैं। इस घटना ने पूरे वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिला दिया है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई