बिलासपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैरम खेला, सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

बिलासपुर। डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव का रविवार को बिलासपुर दौरा खास रहा। उन्होंने नेहरू चौक स्थित प्रार्थना भवन में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, कलेक्टर संजय अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ कैरम खेला और कुछ यादगार पल साझा किए।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “जब संवाद, मुस्कान और अपनापन साथ हो, तो हर पल खास बन जाता है।”

इसके बाद वे प्रार्थना भवन में श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल हुए। कार्यक्रम का विषय था “सामाजिक समरसता”। इसमें डिप्टी सीएम ने समाज में एकजुटता और भाईचारे की अहमियत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास, संत कबीर और रामनामी समाज ने समाज को एकजुट रखने का संदेश दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने पूरी जिंदगी सामाजिक एकता के लिए काम किया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक समरसता की बात कही थी।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और आम नागरिक मौजूद रहे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button