Demise: योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन….
भाजपा के दिग्गज नेता रूपनारायण सिन्हा का आकस्मिक अवसान

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) की वजह से आकस्मिक निधन हो गया है, (Demise) जिससे पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।
भाजपा के दिग्गज नेता रूपनारायण सिन्हा का आकस्मिक अवसान (Demise)
संगठनात्मक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहने वाले श्री सिन्हा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यक्रम प्रभारी के रूप में बेहद सक्रिय थे, लेकिन उनके इस तरह अचानक चले जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी मायूसी छा गई है।
प्रशिक्षण महाअभियान में संभाली थी प्रभारी की कमान, राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर (Demise)
लंबे समय से भाजपा और सामाजिक कार्यों में अमूल्य योगदान देने वाले रूपनारायण सिन्हा के निधन को भाजपा संगठन, प्रदेश और योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है; उनके अवसान पर मुख्यमंत्री, भाजपा के शीर्ष नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है…..





