बिरयानी ऑर्डर से इनकार पर डिलीवरी बॉय का हंगामा, ठेकेदार को जान से मारने की धमकी

राजधानी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। बिरयानी का पार्सल लेने से मना करने पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने ठेकेदार से गाली-गलौज की और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित ठेकेदार ललित प्रजापति ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार कई कॉल आए। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को जोमैटो डिलीवरी बॉय बताते हुए बिरयानी ऑर्डर डिलीवर करने की बात कही। ठेकेदार ने स्पष्ट किया कि उसने कोई ऑर्डर नहीं किया है और इसे रॉन्ग नंबर बताते हुए कॉल काट दिया।

कुछ देर बाद जब ठेकेदार घर के बाहर मेडिकल स्टोर पर सामान खरीद रहे थे, तभी उसी नंबर से फिर कॉल आया। इस दौरान फोन स्पीकर पर उठाया गया, जिसमें डिलीवरी बॉय ने दोबारा ऑर्डर की बात कही। ठेकेदार द्वारा इनकार करने पर उसने गालियां देना शुरू कर दिया और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी।

घटना से आहत ठेकेदार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई