दिल्ली-एनसीआर को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, 12 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली:दिल्ली और एनसीआर के निवासियों के लिए राहत की खबर है। लगातार कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी और लू से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है।

हीटवेव का असर बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूरे दिन गर्म हवाएं चलने और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी (20–30 किमी/घंटा) की भी संभावना है। विभाग ने इसके मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

12 जून से मौसम में बदलाव

12 जून से राजधानी के मौसम में बदलाव की शुरुआत होगी। इस दिन से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तापमान में विशेष गिरावट नहीं होगी, लेकिन गर्मी और उमस वाले हालात रहेंगे। विभाग ने हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

13 से 15 जून तक मिल सकती है ठंडी राहत

13 से 15 जून के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 37–41 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरा उत्तर भारत इस समय गर्मी की चपेट में है।

  • जम्मू-कश्मीर: तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट
  • पंजाब और हरियाणा: चार दिनों का ऑरेंज अलर्ट
  • राजस्थान: पश्चिमी हिस्सों में रेड अलर्ट और वॉर्म नाइट्स की चेतावनी, पूर्वी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश: पश्चिमी और पूर्वी यूपी तथा उत्तर मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट

उम्मीद की किरण

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण अगले सप्ताह के मध्य से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button