जज पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल-सिसोदिया को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य नेताओं को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इन सभी से चार हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। मामला अदालत की अवमानना से जुड़ा हुआ है।

हाईकोर्ट की बेंच ने कहा कि 14 मई के आदेश के आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। कोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य सार्वजनिक सामग्री को भी रिकॉर्ड में शामिल किया है। अदालत ने रजिस्ट्री को इन सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।

यह पूरा मामला आबकारी नीति केस से जुड़ा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य नेताओं ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को मामले की सुनवाई से हटाने की मांग की थी। हालांकि, जस्टिस शर्मा ने यह मांग खारिज कर दी थी।

अपने आदेश में जस्टिस शर्मा ने कहा था कि किसी भी नेता को न्यायपालिका के खिलाफ अविश्वास फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बाद सोशल मीडिया पर जज के खिलाफ कई पोस्ट और वीडियो सामने आए, जिसके चलते अदालत ने अवमानना की कार्रवाई शुरू की।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में कोई वकील पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने कहा कि मामले में सहायता के लिए एक एमिकस क्यूरी नियुक्त किया जाएगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

वहीं, आबकारी नीति मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ सीबीआई की अपील पर अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई