केजरीवाल सरकार पर बरसे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष, जानिए- लड़कियों की शादी की उम्र पर क्या बोले देवेंद्र यादव

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के अलावा अब कांग्रेस भी एक्‍शन मोड में आ गई है. कांग्रेस अब दिल्ली में खोई अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की कवायद तेज कर रही है. इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने ह‍िमाचल प्रदेश की ‘सुक्खू सरकार’ की तरफ से लड़क‍ियों की शादी की उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 साल करने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

तीन ‘सी’ ने दिल्ली को किया ध्वस्त: दिल्ली कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा है क‍ि अगर राजधानी में उनकी पार्टी की सरकार बनाती है तो वो भी ऐसा करने पर विचार करेगी. यह प्रस्‍ताव कांग्रेस सोच समझकर लेकर आई है. देवेंद्र यादव ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक सितंबर से ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है. लेकिन न उसने 11 सालों में राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को तीन ‘सी’- करप्‍शन, कमीशन और चीट‍िंग से ध्‍वस्‍त करके रख द‍िया है. द‍िल्‍ली को कांग्रेस सरकार ने वर्ल्‍ड क्‍लास शहर की पहचान दी थी, लेकिन आज आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद इसे धराशायी कर दिया है. आंदोलन जीवी आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद से इन सालों में करप्‍शन से लेकर कमीशन तक जनता से चीट‍िंग करके द‍िल्‍ली के इतिहास में नए आयाम बनाए हैं.

जनता को भ्रमित करने की कोशिश: उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, पेंशन, शराब घोटाले में ल‍िप्‍त हैं. अब पार्टी नई-नई बातें करके जनता को भ्रम‍ित करने की कोश‍िश में जुटी है, जबक‍ि उसके 17-18 विधायक जेल की हवा खा चुके है. पार्टी के मुख‍िया और मुख्यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ही नहीं, उनके मंत्री तक जेल में हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री बेल पर हैं और बाहर आकर ‘आपका विधायक आपके द्वार’, ‘सिसोदिया आ गए, केजरीवाल भी आएंगे.’ जैसे नारे दे रहे हैं.

पार्टी पर अधिपत्य जमाने के लिए की जा रही पदयात्रा: देवेंद्र यादव ने मनीष स‍िसोद‍िया के जेल से बेल पर बाहर आने पर कहा क‍ि वह 17 महीने बाद और 7 बार जमानत र‍िजेक्‍ट होने के बाद बेल पर बाहर आए हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी उनका ऐसे स्वागत कर रही है, जैसे वो जेल से नहीं बल्कि कोई मेडल जीकर आए हों. वॉटरलॉग‍िंग की समस्या से जूझती दिल्ली, जल संकट से हाहाकार और बिजली के बढ़ते दामों पर औछी राजनीति करने के साथ सिसोदिया पार्टी पर अधिपत्य जमाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं.

उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल: उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के विधायकों से जनता सवाल पूछेगी. क्या भ्रष्टाचारी आम आदमी पार्टी के विधायक जनता को उन मुद्दों पर जवाब देंगे. शराब नीति में संलिप्त मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री जेल गए. जिन 11 सीएजी रिपोर्ट को आतिशी टेबल नहीं कर रही हैं, उनमें शराब घोटाले से संबधित रिपोर्ट भी है. मंत्री आतिशी को मालूम है क‍ि उनके नेता भ्रष्टाचार में शामिल है. इसलिए वो इस रिपोर्ट को सदन में टेबल नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि लोगों की परेशानी को समझते हुए कांग्रेस ने हर कौने में खुले शराब के ठेकों के खिलाफ आवाज उठाई और सीबीआई जांच के लिए शिकायत की, जिसका नतीजा है कि केजरीवाल जेल में हैं.

कागजों पर किया 5 करोड़ का काम: इसके अलावा उन्होंने आप विधायकों पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिरसपुर में भ्रष्टाचार की जानकारी मिली है कि 5 करोड़ का काम कागजों में पूरा कर द‍िया गया. ठेकेदार को टेंडर दिया गया, लेकिन बिना काम हुए ही 5 करोड़ के बिल का भुगतान कर द‍िया गया. यह एक मामला है. इस तरह से 70 विधानसभाओं में न जाने कितने ऐसे मामले हैं, जो सामने आना बाकि है. क्या आम आदमी पार्टी के विधायकों के पास जनता से की गई धोखाधड़ी का जवाब होगा.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button