दिल्ली धमाका: 500 मीटर दूर गेट की छत पर मिला डॉक्टर उमर का कटा हुआ हाथ, DNA रिपोर्ट से हुई पहचान की पुष्टि

दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर गेट की छत पर एक कटा हुआ हाथ मिला है। DNA जांच में पुष्टि हुई है कि यह हाथ संदिग्ध डॉक्टर उमर का ही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शरीर के टुकड़े दूर-दूर तक बिखर गए। मौके से बरामद कई साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले, एक जली हुई i20 कार और कुछ विस्फोटक अवशेष भी पुलिस को मिले थे।

NIA और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही हैं। अब DNA रिपोर्ट के बाद एजेंसियों को यह लगभग स्पष्ट हो गया है कि धमाके में डॉक्टर उमर की ही मौत हुई है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके में कौन-सा विस्फोटक इस्तेमाल किया गया और इसमें और कौन-कौन शामिल थे।

घटना के बाद से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, जबकि पूरे इलाके में जांच अभियान जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button