Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Delhi Assembly Elections (नई दिल्ली/रायपुर) : भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। शुक्रवार रात श्री अग्रवाल ने रोहिणी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता और मंगोलपुरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौहान के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रोहिणी में आयोजित एक विशाल जनसभा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संबित पात्रा और बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित किया। अग्रवाल ने जनता से भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता झूठे वादों और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल भाजपा ही दिल्ली का समुचित विकास कर सकती है। इसी क्रम में, अग्रवाल ने मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चौहान के समर्थन में बाहरी दिल्ली जिला के रोहिणी 51C मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में निगम पार्षद धर्मवीर शर्मा, मंडल अध्यक्ष साधु राम गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली में विकास, सुशासन और पारदर्शिता की सरकार बनाने के लिए भाजपा को बहुमत से विजयी बनाना जरूरी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया और कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हम सब एकजुट होकर दिल्ली में बदलाव लाने के संकल्प को पूरा करेंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई