Delhi Assembly Election: जेपी नड्डा आज जारी करेंगे भाजपा का मैनिफेस्टो, सिसोदिया की संपत्ति में बड़ा इजाफा

दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना मैनिफेस्टो यानी संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसे आज दोपहर 2 बजे दिल्ली भाजपा के ऑफिस से लॉन्च करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मैनिफेस्टो में महिलाओं के लिए खास घोषणाएं की जा सकती हैं।

वहीं, दिल्ली के जांगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने अपनी कुल संपत्ति 1.4 करोड़ रुपए घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 34 लाख रुपए है, जो कि 2020 में करीब 4 लाख रुपए थी। पांच साल में उनकी चल संपत्ति में 30 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की चल संपत्ति 10 लाख रुपए बढ़कर अब 12 लाख रुपए हो गई है।

सिसोदिया के पास गाजियाबाद में 23 लाख रुपए कीमत का एक फ्लैट और मयूर विहार में 70 लाख रुपए कीमत का फ्लैट है। इसके अलावा, सिसोदिया ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 1.5 करोड़ रुपए का एजुकेशन लोन लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button