सर्जरी के बाद बेटे से मिलते ही इमोशनल हुईं दीपिका कक्कड़, शोएब ने बताया हेल्थ अपडेट

मुंबई:टीवी की मशहूर अदाकारा दीपिका कक्कड़ इन दिनों लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सर्जरी के बाद जैसे ही दीपिका ने अपने बेटे रुहान को देखा, वो बेहद इमोशनल हो गईं और उसे गले से लगा लिया। पति शोएब इब्राहिम ने इस भावुक पल का वीडियो अपने व्लॉग में शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शोएब ने बताया कि सर्जरी के दो दिन बाद दीपिका ने पहली बार चैन की नींद ली है। उन्होंने कहा कि बीमारी की खबर मिलने के बाद से ही समय मुश्किल भरा रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो रहा है। वीडियो में दीपिका अस्पताल के कमरे में नजर आ रही हैं, जहां उनके गले पर बैंडेज और चेहरे पर थकावट साफ देखी जा सकती है। बेटे से मिलने के दौरान दीपिका की आंखों में आंसू थे और उन्होंने रुहान को प्यार से गले लगाया।

व्लॉग में दीपिका ने भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपकी दुआओं की बदौलत मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही आराम से बात करूंगी। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और शोएब की अम्मी ने भी दीपिका से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

वीडियो में रुहान को खेलते हुए देखकर दीपिका भी उसके पीछे-पीछे चलती दिखीं, मां-बेटे के इस पल ने फैन्स को भी भावुक कर दिया। अब तक इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, और हजारों लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दीपिका और शोएब ने 2023 में बेटे रुहान का स्वागत किया था, जो अब एक साल का है। इस कठिन समय में दोनों एक-दूसरे का मजबूत सहारा बने हुए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button