Death While Cleaning Well : मुंगेली के खेड़ा गांव में कुएं की सफाई के दौरान मिथेन गैस रिसाव से दो लोगों की मौत
Death While Cleaning Well : कलेक्टर ने दी चेतावनी ,बिना सुरक्षा उपाय कुएं में न उतरें, बरतें एहतियात

Death While Cleaning Well : मुंगेली के खेड़ा गांव में कुएं की सफाई के दौरान मिथेन गैस रिसाव से दो लोगों की मौत
मुंगेली जिले से करीब 4 किलोमीटर दूर खेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुएं की सफाई के दौरान मिथेन गैस के रिसाव से दो लोगों की मौत हो गई। (Death While Cleaning Well) मृतकों की पहचान दिनेश निषाद और पुरुषोत्तम निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सफाई के लिए कुएं में उतरे थे, जहां गैस रिसाव के चलते उनका दम घुट गया और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
Death While Cleaning Well : कलेक्टर ने दी चेतावनी ,बिना सुरक्षा उपाय कुएं में न उतरें, बरतें एहतियात
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला गया। (Death While Cleaning Well) इस हृदयविदारक हादसे के बाद कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के कुएं में न उतरें और पूरी एहतियात बरतें। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, और अब प्रशासन इस तरह की दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने की तैयारी में जुट गया है।