Death Of Leopard: मालगाड़ी की चपेट में आया तेंदुआ, मौके पर मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

जंगल के बीच से गुजरी रेलवे लाइन पर सुरक्षा नदारद बाउंड्रीवाल नहीं होने से जा रही वन्यजीवों की जान

बिलासपुर रेल मंडल से वन्यजीव प्रेमियों को मायूस करने वाली खबर सामने आई है। (Death Of Leopard) विकास की रफ़्तार एक बार फिर बेजुबान वन्यजीवों पर भारी पड़ी है। अनूपपुर-जैतहरी रेल सेक्शन पर आज सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस इलाके में हुआ जो घने जंगलों से घिरा है, लेकिन वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। इस घटना के बाद रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। आखिर किसकी लापरवाही से गई तेंदुए की जान

अनूपपुर-जैतहरी सेक्शन पर ट्रेन से टकराया तेंदुआ

बिलासपुर-कटनी रेल रूट पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। (Death Of Leopard) अनूपपुर और जैतहरी स्टेशनों के बीच बेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मालगाड़ी, पटरी पार कर रहे तेंदुए से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मालगाड़ी अपनी रफ़्तार में थी तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुआ ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। टक्कर से न सिर्फ तेंदुए की जान गई, बल्कि मालगाड़ी के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से ट्रेन को करीब 45 मिनट तक जंगल में ही खड़ा रखना पड़ा।

इंजन क्षतिग्रस्त होने से 45 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि मामला अनुसूची-1 (Schedule-1) के वन्यजीव का था, इसलिए विभाग ने तुरंत पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया। तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है, जिसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

यह पूरा इलाका वन्यजीवों का कॉरिडोर माना जाता है, जहाँ बाघ और तेंदुए अक्सर विचरण करते हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे ने यहाँ बाउंड्रीवाल या फेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं की है। खुले ट्रैक होने की वजह से आए दिन वन्यजीव ट्रेन की चपेट में आ रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर जंगल से गुजरने वाले रेल मार्गों पर ‘इको-फ्रेंडली’ सुरक्षा उपायों की पोल खोल दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई