एक ही परिवार के चार लोगों की मौत , जांच में जूटी पुलिस..

कर्नाटक। कर्नाटक के मैसूरु शहर एक बार फिर बड़ी घटना हो गया। यहा सोमवार 17 फरवरी को एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाया गया। ऐसी घटना से इससे इलाके में सनसनी फैल गया। आशंका जताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद खुद आत्महत्या कर लिया। इस घटना से पुलिस भी हैरान हो गई। फिलहाल कर्नाटक पुलिस  जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया
जानकारी के अनुसार चेतन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट में रहता था। सभी परिवार के सदस्य आज अपने ही घर में मृत पाए गए। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जैसे ही सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर खिलाकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर लिया।

मृतकों की पहचान
इस घटना के पीछे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाया है संदेह है कि चेतन ने अपनी मां, पत्नी और बेटे को जहर देने के बाद आत्महत्या कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चेतन (45), उसकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button