Death of elephant: बीमार हाथी की उपचार के दौरान मौत

Death of elephant: (रायगढ़) : जिले के छाल रेंज में शुक्रवार को एक बीमार हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद आगे की प्रक्रिया की जा रही है। जानकारी के मुताबिक छाल वन परिक्षेत्र के बेहरामार परिसर के कक्ष क्रमांक 572 आरएफ में बीमार हाथी विचरण कर रहा था। वनकर्मी 2 कुमकी हाथी के माध्यम से उसे इलाज के लिए बनाए गए बाड़े की ओर ले जाने के लिए पहुंचे। तब वह कुछ दूर चला और फिर एकाएक बैठ गया। जिसके बाद हाथी नहीं उठा। हाथी की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जहां विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि 2 जनवरी को यह हाथी कोरबा वन मंडल से छाल रेंज में पहुंचा था। उसके बाद से लगातार उसका इलाज किया जा रहा था। गुड़ और केले के जरिए वनकर्मी उसे दवा दे रहे थे, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई