कोरबा की खदानों में मौत को बुलावा, लगातार हादसे ने खोला सुरक्षा का पिटारा

कोरबा: एसईसीएल की कोयल खदानों में लगातार दुर्घटनायें हो रही हैं. 2 दिन पहले दीपका खदान के भीतर ड्रिल मशीन में आग लग गई थी. गेवरा खदान में बड़ा हादसा हुआ, जिसमें उत्खनन का कार्य करते हुए एक डंपर स्लाइड करता हुआ नीचे गिर गया. हालांकि हादसे में डंपर ऑपरेट बाल-बाल बच गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ऑपरेटर के हाथ में आई गंभीर चोट: एसईसीएल गेवरा परियोजना में बीती रात लगभग 3:15 बजे पार्था फेस में यह हादसा हुआ. जब एक 240 टन डंपर (कैटर पिलर डंपर क्रमांक 1861) स्लाइड होकर पलट गया. दुर्घटना में कुचेना निवासी डंपर ऑपरेटर पुष्पराज 56 वर्ष को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत घायल ऑपरेटर को प्राथमिक उपचार के लिए एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया. सहकर्मियों के अनुसार खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे ऑपरेटर को काम करने में कठिनाई हो रही थी. दुर्घटना के समय डंपर लगभग 70-80 फीट नीचे स्लाइड होकर पलटा. डंपर संचालन के समय अंधेरे में दुर्घटना के जोखिम को बढ़ाने वाले कारण में लाइटिंग की कमी भी शामिल है, जो डंपिंग एरिया से काफी दूर है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई