Death during voting: मतदान के दौरान एक बुजुर्ग की मौत, कतार में खड़े-खड़े हुए अचेत और गई जान

Death during voting (धमतरी) : मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग की जान चली गयी। ये दूसरा मौका है, जब इस तरह की घटना घटी है। इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी इस तरह की घटना घटी थी। उस दौरान भी कतार में खड़े एक मतदाता की जान चली गयी थी। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भी ये घटना घटी है। घटना धमतरी जिले के वार्ड क्रमांक 15 की है, जहां हिन्छा राम नाम के एक मतदाता की जान चली गयी।

जानकारी के मुताबिक मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचा बुजुर्ग अचानक अचेत हो गया। वो कोलियारी ग्राम के मतदान क्रमांक 167 में वोट डालने के लिए पहुंचा था। घर से निकलते वक्त वो पूरी तरह से स्वस्थ्य था। वो कतार में भी लगा था, लेकिन फिर अचानक से वो वो बेहोश होकर गिर गया।

मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 15 के हिन्छा राम के रुप में हुई है। मतदान करने अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान हार्ट अटैक की आशंका है। अचेत होकर जमीन पर गिरने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जतायी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई