Deadly Attack: व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख की लूट, मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार ….

पूर्व में दुकान में काम करने वाला युवक ही निकला मास्टरमाइंड,

अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपये लूट मामले में पुलिस को सफलता मिली है। (Deadly Attack) दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक दास और रोहित दास बताए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड दीपक दास है, जो पहले उसी व्यवसायी की दुकान में काम करता था।

लूट की पूरी रकम बरामद…. 

काम से निकाले जाने के बाद से वह दुकान मालिक से नाराज़ चल रहा था और इसी रंजिश में उसने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। दोनों आरोपियों ने रविवार रात करीब 9:30 बजे कैलाश मोड़ के पास इस वारदात को अंजाम दिया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने लूट के 18 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की थी, वहीं शेष बचे 2 लाख रुपये भी अब पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई