CG News:फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार, पानी में मिली मरी हुई छिपकली

CG News: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रसोई में लापरवाही के कारण एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी बेटी-दामाद शामिल हैं। सभी को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पानी में मरी छिपकली बनी बीमारी की वजह

यह घटना कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव की है। यहां 50 वर्षीय प्यारेलाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी, 32 वर्षीय बेटी कलाबाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने एक साथ खाना खाया। लेकिन खाने के करीब एक घंटे बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

परिवार के सदस्यों को चक्कर, उल्टी और घबराहट होने लगी। घबराए परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और चारों को अस्पताल पहुंचाया।

पानी के टब में मिली मरी छिपकली

बाद में जांच में पता चला कि जिस टब में पीने का पानी रखा गया था, उसमें छिपकली गिरी और मर गई थी। परिवार के लोगों ने अनजाने में इसी दूषित पानी का इस्तेमाल किया, जिससे वे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए।

इलाज जारी, हालत स्थिर

डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। हालांकि, सावधानी के तौर पर उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

सतर्कता जरूरी

यह घटना स्वच्छता और सावधानी बरतने की अहमियत को दर्शाती है। खाने-पीने की चीजों को हमेशा ढककर रखना चाहिए और पानी की शुद्धता का ध्यान रखना जरूरी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई