dead body in dam: गंगरेल बांध में मिली युवक की लाश, 2 दिनों से घर से लापता था युवक

धमतरी। धमतरी के गंगरेल बांध में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। शव केज कल्चर फुटहामुड़ा के पास पानी में तैरती मिली। मृतक केज कल्चर फुटहामुड़ा में चौकीदार का काम करता था। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पहचान ताजेन्द्र ध्रुव उर्फ मंगलू के रूप में हुई है। वह कुरुद ब्लॉक के सेमराडीह का निवासी था। परिजनों के अनुसार ताजेन्द्र पिछले 2 दिनों से घर नहीं आया था। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। ताजेन्द्र अपने घर में अकेला था, उसके माता-पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक गंगरेल बांध में मछली पालन के लिए केज कल्चर तैयार किया गया है। वहां मृतक रखवाली का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मौत की असली वजह का पता लगाने में जुट गई है।





