आरा में 25 करोड़ की दिनदहाड़े लूट! तेजस्वी का नीतीश सरकार पर करारा हमला – कहा, “अपनी सुरक्षा खुद करें!”

बिहार के आरा शहर में एक बड़ी लूट की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। शहर के सबसे व्यस्त इलाके शीश महल चौक में स्थित तनिष्क शोरूम में 25 करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई है। ये वारदात दिनदहाड़े हुई, जब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे और स्टाफ को बंधक बनाकर पूरी लूट को 17 मिनट में अंजाम दे दिया।

तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस लूट के वीडियो को “मंगलमय वीडियो” कहते हुए इसे सरकार की नाकामी बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि NDA सरकार के राज में यह घटना रामराज्य का उदाहरण है, जहां गुंडे बेखौफ होकर लूटपाट कर रहे हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से अचेत अवस्था में हैं और राज्य में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। तेजस्वी ने आम लोगों और व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा खुद करें क्योंकि सरकार से कोई उम्मीद रखना बेकार है।

क्या है मामला?

यह लूट शहर के पुलिस अधीक्षक के आवास और थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर हुई। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर दिन सैंकड़ों राउंड गोलियां चलती हैं और हर महीने सैंकड़ों हत्याएं होती हैं। लूटपाट, छिनतई, चोरी, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाओं का कोई हिसाब नहीं है।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

इस घटना के बाद पुलिस महकमा भी सकते में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इतनी बड़ी लूट दिनदहाड़े होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना ये है कि पुलिस इस मामले को कैसे सुलझाती है और क्या इस घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था में कोई सुधार होता है या नहीं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई