बेटी शेफाली दास ने रोशन किया छत्तीसगढ़ का नाम, दिल्ली में हुआ राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का विमोचन

लोरमी। छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर दिल्ली में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। लोरमी की रहने वाली शेफाली दास की पुस्तक का विमोचन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक न्यास कार्यक्रम के राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू की मौजूदगी में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया।

आपको बता दें कि शेफाली दास स्व. योगेंद्र कुमार दास छोटे राजा और अंजना देवी की बेटी है। उनकी पुस्तक लोकतंत्र का विमोचन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक न्यास कार्यक्रम में हुआ। इस पुस्तक में शेफाली ने विशेष रूप से महिलाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी पर शोध किया है। बताया जा रहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम के लिए एकमात्र लेखिका शेफाली दास की पुस्तक का चयन हुआ है। इस उपलब्धि के बाद लोरमी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं लोग शेफाली की सराहना भी कर रहे हैं।

खुशी से शेफाली दास ने कहा कि, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि प्राइम मिनिस्टर युवा मेंटरशिप के तहत उनका चयन हुआ है। इस स्कीम के तहत कुल 40 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इसके तहत एक साल के भीतर किताब लिखना था। इसके लिए मैंने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के विषय पर लेख लिखा, जो छत्तीसगढ़ की राजनीति पर आधारित है। इस किताब को 1 साल के भीतर लिखना था। इसे पूरा करने के बाद सभी युवा लेखकों को दिल्ली बुलाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथों पुस्तक विमोचन कर लेखकों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा, मैं चाहती हूं कि ऐसे ही छत्तीसगढ़ के गौरव के लिए आगे भी निरंतर काम करती रहूं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई