Cylinder Tribute: एलपीजी गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध,सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि

गैस संकट पर कांग्रेस का हमला,सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। (Cylinder Tribute) पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को श्रद्धांजलि देकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई।

एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है (Cylinder Tribute)

प्रदर्शन के दौरान सुधांशु मिश्रा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है, लेकिन सरकार इस समस्या पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में पूरी तरह विफल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, फोन कॉल नहीं लग पा रहे हैं और आम लोगों को सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह दावा करती है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, तो फिर लोगों को इतनी परेशानी क्यों हो रही है।

वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगोत्री ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलने से कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं और कभी केवाईसी तो कभी आधार अपडेट के नाम पर परेशान किए जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करे और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था करे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई