सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, तीन लोग घायल

बालोद। जिले के बालोद नगर के नायापारा वार्ड क्रमांक 3 में एक भयावह घटना हुई। यहां घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। सिलेंडर के ब्लास्ट के कारण घर में आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई, और आग को बुझाने की कोशिश की गई। इसके पहले आसपास के लोगों ने पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। सिलेंडर ब्लास्ट से घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और अस्पताल जाकर घायल लोगों का हाल-चाल लिया। घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने जांच जारी रखी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई