Cylinder Blast: बिलासपुर में आधी रात सिलेंडर ब्लास्ट से दहला अर्चना विहार, जमींदोज हुई घर की दीवारें….

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: धमाके में 20 लाख का सामान खाक,

बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार तड़के करीब 3 बजे (Cylinder Blast) हुए एक भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और करीब 18 से 20 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें टीवी, फ्रिज और हाल ही में हुई शादी का नया सामान शामिल था, पूरी तरह नष्ट हो गया।

Screenshot 2026 03 23 170706

बाल-बाल बचीं कई जानें (Cylinder Blast)

गनीमत रही कि कमरे में रखी एक भारी अलमारी ने धमाके की तीव्रता को रोक लिया, जिससे बगल के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल सके, वरना एक बड़ा रिहायशी हादसा हो सकता था। शहर में लगातार बढ़ रही गैस और फ्रिज ब्लास्ट की घटनाओं ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि हाल ही में ऐसी ही एक दुर्घटना में एक महिला अपनी जान गंवा चुकी है। धमाके के बाद हर तरफ धुआं और मलबे का अंबार लग गया था, जिसे देख मोहल्ले के लोग भी सहम गए। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू उपकरणों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई