Cyber ​​Fraudsters Arrested: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 57 लाख की साइबर ठगी, अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार….

फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और फर्जी बैंक खातों से दिया जाता था ठगी को अंजाम.....

बिलासपुर रेंज साइबर थाना को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की गई बड़ी साइबर ठगी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। (Cyber ​​Fraudsters Arrested) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासी प्रार्थी को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाइल नंबर एवं फर्जी नंबरों से कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने का भय दिखाया गया और डिजिटल अरेस्ट कर केस से बचाने के नाम पर कुल 57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। मामले की जांच के दौरान साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों का विश्लेषण किया गया, जिससे ठगी के नेटवर्क का लिंक दिल्ली और उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आया।

अंतर्राज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार….

इसके बाद साइबर थाना की विशेष टीम द्वारा लगातार कई दिनों तक की गई पतासाजी के बाद आरोपी मनिंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। (Cyber ​​Fraudsters Arrested) पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग पार्सल जैसे मामलों में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाता था और ऑनलाइन ठगी को अंजाम देता था। ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड, वर्चुअल मोबाइल नंबर और फर्जी बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था।

वर्चुअल नंबर और फर्जी बैंक खातों से दिया जाता था ठगी को अंजाम

ठगी की रकम को सोशल मीडिया पर प्रचारित ‘लेगेसी लोन’ नामक ऐप के माध्यम से आम लोगों को लोन के रूप में देकर आहरण किया जाता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि कमीशन के लालच में अपनी कंपनी शिकारपुरिहा रियलिटी प्रा.लि. के नाम से जारी करंट अकाउंट में ठगी की राशि मंगाकर निकालने का काम करता था। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है…..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई