बिलासपुर में साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर:साइबर ठगी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में रेंज साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और KYC अपडेट करने के नाम पर उन्हें झांसे में लेते थे।

ठगों ने इसी तरह सकरी के रहने वाले जॉनसन एक्का को भी निशाना बनाया और उनके खाते से कुल 26.74 लाख रुपये उड़ा लिए। जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी सक्ती जिले के रहने वाले हैं और एक ऐसे गिरोह के संपर्क में थे जो फर्जी खातों की व्यवस्था करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूरी योजना के तहत गिरोह के साथ मिलकर लोगों से ठगी करते थे। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर अपने बैंक से जुड़ी जानकारी न दें और सावधानी बरतें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई