जनविरोध के आगे झुका CSEB प्रबंधन, स्याहीमुड़ी मार्ग रहेगा खुला

कोरबा। CSEB कॉलोनी से स्याहीमुड़ी को जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने की कोशिश आखिरकार नाकाम हो गई। स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद CSEB प्रबंधन को अपना फैसला बदलना पड़ा। अब यह रास्ता पहले की तरह आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

दरअसल, हसदेव ताप विद्युत परियोजना दर्री का प्रबंधन इस मार्ग को बंद करना चाहता था। उनका कहना था कि खुले रास्ते की वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह रास्ता सालों से इस्तेमाल में है। इसे बंद करने पर उन्हें काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, जिससे खासकर स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के लोगों को भारी दिक्कत होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की बात सुनी और प्रबंधन से सीधे बातचीत की। जनहित को ध्यान में रखते हुए अंततः यह तय किया गया कि रास्ते पर 6 फीट ऊंचा गेट लगाया जाएगा, लेकिन आम आवागमन बंद नहीं किया जाएगा।

इस दौरान जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे 15 साल तक मंत्री और विधायक रहे, लेकिन पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं आई कि सड़क के लिए बातचीत करनी पड़े। उनका काम एक फोन कॉल पर हो जाता था। उन्होंने लोगों से कहा कि वे खुद सोचें कि यह समस्या क्यों और किस वजह से पैदा हुई।

फिलहाल, रास्ता खुला रहने के फैसले से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई