Shameful act: कुत्ते के मासूम पिल्लों के साथ क्रूरता, बोरे में भरकर पटका, एक को 15 फ़ीट गड्ढे में फेंका

Shameful act: बिलासपुर। बिलासपुर से आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। एक मासूम से दिखने वाले बच्चे ने जो किया, वह हैवानियत की मिसाल बन गया। उसने नन्हे पिल्लों को एक-एक कर बोरे में भरा और ज़मीन पर बेरहमी से पटक दिया। एक पिल्ले को तो करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया गया।
इस क्रूर कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही हर संवेदनशील दिल सिहर उठा है। यह घटना न सिर्फ पशुओं पर हो रही हिंसा का सबूत है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि इतनी कम उम्र में भी किसी के भीतर इतनी क्रूरता कैसे घर कर सकती है?





