कच्चे तेल की कीमत बढ़ी, फिर भी पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम स्थिर, सरकार ने पैनिक बाइंग से बचने की अपील की

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम स्थिर हैं। सरकार ने आम लोगों से पैनिक बाइंग से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। LPG की लगभग 60% आयात निर्भरता होने के बावजूद घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ाई गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए पहले भी आर्थिक मदद दी थी और आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए करीब 30 हजार करोड़ रुपये की सहायता को मंजूरी दी गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम 6 अप्रैल 2022 से नहीं बढ़े हैं और मार्च 2024 में 2 रुपये की कटौती भी की गई थी।

सरकार ने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और अगले दो महीनों की सप्लाई का इंतजाम कर लिया गया है। अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कई जगह छापेमारी कर सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि पश्चिम एशिया के हालात पर भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संपर्क में है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button