क्रिकेटर रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज से रचाएंगे शादी…

भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ये दावा प्रिया के पिता और केराकट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिये राजी हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई सगाई या रोका नहीं हुआ है।

तीन बार के सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिये हुआ। उन्होंने कहा रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन शादी के लिये परिवार की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं।

साथ ही बताया कि संसद सत्र खत्म होने के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जायेगी। सगाई लखनऊ में होगी।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई