छत्तीसगढ़ के बालोद में गो तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 27 मवेशियों को मुक्त कराया, वाहन चालक फरार।

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम रेंगाडबरी में मंगचुवा पुलिस ने गो तस्करी करते हुए एक वाहन को पकड़ा है, जिसमें 27 मवेशियों को बुरी तरह से ठूसा गया था। पुलिस ने वाहन को थाने लाकर जब्त कर लिया और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी। वाहन में छोटे गो वंशों को भरकर तस्कर ले जा रहे थे।

यह कार्रवाई पुलिस के धरपकड़ अभियान के तहत हुई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला मंगचुवा थाना क्षेत्र का है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई