महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग जारी रुझानों मे कौन आगे 

महाराष्ट्र और झारखंड किसकी सरकार बनेगी, कुछ देर बाद यह तस्वीर साफ हो जाएगी. फिलहाल, जो शुरुआती रुझान सामने आए हैं, उसके हिसाब से हर जगह भाजपा की आंधी चल रही है. चाहे महाराष्ट्र हो या झारखंड या फिर उत्तर प्रदेश, हर जगह भाजपा लीड करती जा रही है. 23 नवंबर 2024 को सुबह आठ बजे से ही विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग जारी है. महाराष्ट्र में रुझानों में महायुति, एमवीए को पटखनी देता नजर आ रहा है. वहीं, झारखंड में सुबह से ही भाजपा को बढ़त है, मगर अब इंडिया अलांयस ने पलटवार किया है. महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही 15 राज्यों में 48 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आ रहे हैं. वायनाड में प्रियंका चौधरी आगे चल रही हैं. महाराष्ट्र (288 सीट) में जादुई आंकड़ा पाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है. महायुति ने यहां यह आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि झारखंड (81 सीट) में 42 सीटे लाने पर काम बन जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 66 फीसदी वोटिंग हुई. यह 1995 के बाद सबसे अधिक है. 2019 के चुनाव में 61.1 फीसदी मतदान हुआ था. विधानसभा चुनाव का सटीक रिजल्ट जानना चाहते हैं तो CGNN के साथ बने रहे

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button