रिश्वतखोरी पर जीरो टॉलरेंस, एफआईआर के बदले पैसे लेने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने एक सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से एफआईआर दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत ली थी।

मृतक के परिजनों ने इस मामले की लिखित शिकायत सीधे एसएसपी से की थी। शिकायत मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की गई। जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

IMG 8117

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई