Corporation’s action: अतिक्रमण पर कार्रवाई, 12 ठेले जब्त

Corporation’s action (बिलासपुर) : शहर के विभिन्न व्यस्ततम क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की सख्त कार्यवाही की गई। प्रशासन द्वारा सिम्स चौक, सदर बाजार, गोलबाजार, मानसरोवर चौक, सिटी कोतवाली, ज्वाली पुल, फर्नीचर लाइन, मछली मार्केट, बिलासा चौक, बाल्मीकि चौक और शनिचरी रपटा तक अभियान चलाया गया। बार-बार समझाइश देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। विशेष रूप से ज्वाली पुल, बिलासा चौक, फर्नीचर लाइन और मछली मार्केट में लगे ठेलों को हटाया गया।

इस दौरान कुल 12 ठेले जप्त किए गए। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को पहले कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया। इससे यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को परेशानी हो रही थी। नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई सुनिश्चित की और आगे भी ऐसे ही अभियान जारी रखने की बात कही। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से अपील की गई कि वे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग दें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button