Corporation’s action: पार्षद की शिकायत पर निगम का एक्शन, अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कैसा शिकंजा, 25 लोगों को नोटिस

Corporation’s action: बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार बढ़ रही अवैध प्लॉटिंग पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खासकर वार्ड क्रमांक 13 में बिना अनुमति के जमीन बेचने और बस्तियां बसाने के खेल का खुलासा होते ही निगम की टीम हरकत में आई है। वार्ड पार्षद रमेश पटेल ने इस पूरे मामले को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नगर निगम ने जांच शुरू कर दी और शुरुआती जांच में 25 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

वार्ड नंबर 13 के पंडित दीनदयाल नगर, चड्डा बड़ी, यादव गली और पाठ बाबा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग जोरों पर है। बिना नक्शा पास कराए, बिना जलनिकासी और सड़क-बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के जमीन के टुकड़े काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इन इलाकों में रहवासियों को सपने तो दिखाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में बुनियादी ढांचा नदारद है। पार्षद रमेश पटेल की शिकायत पर जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध निर्माणों की पुष्टि की।

)निरीक्षण के बाद नगर निगम ने 25 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जोन कमिश्नर का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अवैध प्लॉटिंग को लेकर निगम का यह पहला बड़ा एक्शन माना जा रहा है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी या जमीन पर भी कुछ सख्ती दिखेगी? फिलहाल शहर में अवैध प्लॉटिंग और प्रशासनिक निगरानी दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई