Corporate Proceedings: कुदुदंड शिव बैराज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम

गिरधर विहार की जगह कोनी भेजे जाने से नाराज थे हितग्राही

कुदुदंड शिव बैराज के पास बेजा कब्जा कर रह रहे परिवारों को हटाने शनिवार को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। (Corporate Proceedings) निगम प्रशासन द्वारा इन परिवारों को उसलापुर स्थित गिरधर विहार में आवास आवंटित किया गया है, लेकिन वहां निर्माण कार्य अभी अधूरा होने के कारण फिलहाल उन्हें कोनी में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जा रहा है।निगम की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रहवासियों का कहना था कि उन्हें स्थायी रूप से गिरधर विहार में मकान आवंटित किया गया है, इसलिए वे कोनी नहीं जाना चाहते। लोगों ने आरोप लगाया कि कोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

कुदुदंड शिव बैराज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम (Corporate Proceedings)

वहां पानी की पाइपलाइन, बिजली और सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, जिससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हितग्राहियों को नियमानुसार आवास उपलब्ध करा दिए गए हैं। गिरधर विहार में निर्माण कार्य पूर्ण होने तक अस्थायी व्यवस्था के तहत उन्हें कोनी भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाद में सभी परिवारों को उनके आवंटित मकान सौंप दिए जाएंगे। इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक मौके पर तनाव और बहस की स्थिति बनी रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई