कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 2 मौतें, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 363

दिल्ली।  भारत में कोविड-19 के मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है, खासकर दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना के साथ-साथ दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हालात सुधरते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में NB.1.8.1 वैरिएंट का एक मामला और LF.7 वैरिएंट के चार मामले पाए गए हैं। दोनों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने निगरानी के अंतर्गत वेरिएंट्स के रूप में वर्गीकृत किया है। देश में संक्रमितों की संख्या 363 हो गई है। संक्रमण की वजह से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है।

कर्नाटक में इस साल 38 नए केस मिले हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में आठ नए केस सामने आए हैं, जबकि दिल्ली में शुक्रवार को 23 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक एक-दिवसीय संख्या है। उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद, तथा उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पैनिक करने की जरूरत नहीं है। जेनोम सिक्वेंसिंग और निगरानी जारी है ताकि वायरस के प्रसार पर कड़ी नजर रखी जा सके। जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

पढ़े किन राज्यों में कितने संक्रमित एक नजर में

राज्यएक्टिव केसनए केस (पिछले 24 घंटे)
दिल्ली2323
महाराष्ट्र188
कर्नाटक385+
केरल(डेटा नहीं)(मिलेजुले केस)
उत्तराखंड33
यूपी (नोएडा)11
आंध्र प्रदेश44
तेलंगाना11
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई