Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

पंजाब के AAP विधायक का विवादित बयान, सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

चंडीगढ़, 26 मार्च 2025:पंजाब के धर्मकोट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक देवेंद्रजीत सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में उनके क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं मिला है, और मोगा जिले के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान यह विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि “ऐसा लगता है जैसे हम पाकिस्तान में रह रहे हैं।”

स्वास्थ्य मंत्री का जवाब
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धर्मकोट पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को उप-मंडलीय अस्पताल में अपग्रेड करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि धर्मकोट में ट्रॉमा सेंटर खोलने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है, क्योंकि पंजाब में पहले से पांच ट्रॉमा सेंटर काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि पीएचसी कोट ईसे खान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आता है, जो केवल आठ किलोमीटर दूर है।

विधायक की प्रतिक्रिया
विधायक देवेंद्रजीत सिंह ने मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि धर्मकोट सीट को एक पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है और मोगा जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनके क्षेत्र को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परियोजना नहीं मिली। उन्होंने उदाहरण दिया कि मोगा में 255 एमबीबीएस डॉक्टरों में से केवल चार डॉक्टर दिए गए हैं, जबकि मलेरकोटला जैसे छोटे जिले को 28 एमबीबीएस डॉक्टर मिले हैं।

मोगा के साथ भेदभाव का आरोप
देवेंद्रजीत सिंह ने यह भी कहा कि मोगा के साथ भेदभाव किया जा रहा है और सवाल उठाया कि मोगा पंजाब का हिस्सा क्यों नहीं माना जा रहा। उन्होंने इस भेदभाव को लेकर कहा, “ऐसा लगता है कि हम पाकिस्तान में रह रहे हैं।” उनका यह बयान राज्य सरकार को मुश्किल में डाल सकता है, खासकर जब चुनावी मौसम पास आ रहा है।

विधायक की जीत और पार्टी की स्थिति
देवेंद्रजीत सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मोगा जिले के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के सुखजीत सिंह काका को हराया था। सिंह को इस चुनाव में 65,378 वोट मिले थे, जबकि सुखजीत सिंह को 35,406 वोट मिले थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई