सीएम योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, संभल में सभी हिंदू मंदिरों को ढूंढने का लिया संकल्प

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जिले में मौजूद सभी हिंदू मंदिरों को खोजने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं। सीएम योगी ने यह बयान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए दिया।

संभल में धार्मिक स्थलों की खोज
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम जितने भी मंदिरों को खोज पाएंगे, उन्हें दुनिया के सामने लाएंगे। भगवान ने हमें आंखें दी हैं, तो हमें दिखाना चाहिए कि संभल में क्या हुआ।” उन्होंने सनातन धर्म के महत्व को समझाते हुए इन धार्मिक स्थलों को भारत की समृद्ध विरासत का हिस्सा बताया। उनके मुताबिक, हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों के बारे में सवाल उठाते हुए कहा कि इस्लाम के अनुसार, किसी हिंदू मंदिर या घर को तोड़कर बनी इबादतगाह को खुदा स्वीकार नहीं कर सकता।

मस्जिदों पर तिरपाल का मुद्दा
संभल में मस्जिदों पर तिरपाल लगाने के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “मुहर्रम के दौरान जब जुलूस निकलते हैं, क्या उनके झंडों की छाया हिंदू घरों या मंदिरों पर नहीं पड़ती? क्या इससे वे अपवित्र हो जाते हैं?” योगी ने दोहरे आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुसलमानों को रंगीन कपड़े पहनने से कोई परहेज नहीं होता, फिर तिरपाल पर ही क्यों?

कुंभ और मुस्लिम समुदाय
मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में मुसलमानों की भागीदारी पर कहा कि कुंभ सभी भारतीयों के लिए है। “जो भारतीय बनकर आएगा, उसका स्वागत है, लेकिन नकारात्मक मानसिकता के साथ आएगा तो वह स्वीकार्य नहीं है,” उन्होंने कहा।

वक्फ संशोधन विधेयक पर बयान
वक्फ संशोधन विधेयक पर प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मस्जिदों पर कब्जा करने से बीजेपी को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ के नाम पर कोई कल्याणकारी काम नहीं किया गया है और वक्फ संपत्तियों को निजी लाभ के लिए बेचा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई