खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, 7 बच्चों सहित 10 की मौत

दिल्ली। राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार सुबह लगभग 3:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं।

हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गांव के पास हुआ, जब खाटूश्याम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को एक कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, पिकअप में 22 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर खून बिखर गया और घायल व मृतकों के जूते-चप्पल चारों ओर फैल गए। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जबकि 2 घायलों का इलाज दौसा हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंटेनर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते पीछे से पिकअप में टक्कर मारी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई