सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, अज्ञात वाहन चालाक मौके से फरार

धमतरी। धमतरी में हुए एक सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।घटना अर्जुनी चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश पर था। वह अपने घर, ग्राम संबलपुर लौट रहा था। इसी दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार आरक्षक केशव मुरारी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे इतना दर्दनाक था कि आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग हो गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।





