Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

राजस्थान में पटरी पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश

अजमेर : राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की 17 दिन में तीसरी बार साजिश रची गई है. इस बार यह साजिश अजमेर जिले के सरधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दो जगह पर पटरी पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर की गई है. गनीमत रही कि बेपटरी होने की बजाय ट्रेन इन भारी भरकम ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गई और कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ. डीएफसीसी की ओर से मांगलियावास थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. मांगलियावास थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. मामला 8 सितंबर की रात्रि का बताया जा रहा है.

डीएफसीसी में अधिकारी धीरज ने बताया कि रविवार रात को फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी. इस दौरान ट्रैक पर अज्ञात बदमाशों ने सराधना और बांगड़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक लगा कर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश की है. अजमेर के मांगलियावास थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दो स्थान पर रखे थे सीमेंट ब्लॉक : डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) के कर्मचारी विश्वजीत दास और रवि बुंदेला की ओर से मांगलियावास थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है. पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर की रात को 10:30 बजे के लगभग ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखे जाने की सूचना मिली थी. मौके पर सीमेंट ब्लॉक टूटा हुआ पाया गया. यह दोनों ब्लॉक अलग-अलग स्थान पर रखे हुए थे. इसके बाद डीएफसी और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर सरधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की. इस दौरान 1 किलोमीटर के दायरे में दो जगह पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन को पटरी से उतरने की साजिश सामने आई.

1 किमी के दायरे में दो जगह सीमेंट ब्लॉक : डीएफसीसी के अधिकारी धीरज ने बताया कि बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने 10:30 बजे सूचना दी थी. इसके बाद ट्रैक की पड़ताल की गई. उन्होंने बताया कि 1 किलोमीटर के दायरे में दो जगह पर सीमेंट के ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे. मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

बता दें कि इसी तरह 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर भी सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी. हालांकि इस घटना में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था. इससे पहले 28 अगस्त को बारां जिले के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया था, जिससे इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया था.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई