कांग्रेस की जांच समिति, सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार महिला विधायक समेत 5 सदस्यीय समिति बनी

रायगढ़ में हुई गैंगरेप मामले में कांग्रेस ने जांच कमेटी बनायी है। चार महिला विधायक सहित कुल 5 कांग्रेस नेताओं की कमेटी बनी है। रायगढ़ के पुसौर विकासखंड में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को कमेटी का संयोजक बनाया है।

वहीं लैलुंगा विधायक विद्यावती सिदार, सरायपाली विधायक चातुरी नंद , बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राणलहरे और सारंगढ़ जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार को कमेटी में रखा गया है। ये जांच समिति संबंधित गांव का दौरा कर घटना की जानकारी लेगी और अपनी रिपोर्ट पीसीसी चीफ को देगी।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई