Congress Victory: संजय गांधी नगर में फिर बरकरार रहा कांग्रेस का दबदबा,

शेख आजम ने 1062 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर उपचुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना गढ़ बचा लिया है। (Congress Victory) कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के वी. मधुसूदन राव को 1062 मतों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस परिणाम के साथ वार्ड में कांग्रेस का वर्षों पुराना वर्चस्व कायम रहा। चुनाव नतीजे सामने आते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, मिठाइयों का वितरण और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने जीत का उत्सव मनाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता के भरोसे और संगठन की मजबूती की जीत बताया।

जनता के विश्वास और अपने पिता की सेवा भावना को मिला सम्मान (Congress Victory)

इस चुनाव में स्वर्गीय शेख गफ्फार की विरासत भी बड़ा मुद्दा रही। क्षेत्रवासियों का मानना है कि गफ्फार साहब द्वारा वर्षों तक किए गए जनसेवा कार्यों का असर आज भी लोगों के दिलों में है। शेख आजम ने अपनी जीत को जनता के विश्वास और अपने पिता की सेवा भावना को मिला सम्मान बताया।

राजनीतिक रूप से भी यह नतीजा अहम माना जा रहा है। भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 29 के परिणाम ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जनता के साथ मजबूत जुड़ाव, भरोसा और निरंतर जनसेवा चुनावी समीकरणों पर भारी पड़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button