59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में शामिल होगी कांग्रेस, विजय कैबिनेट में आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब 59 साल बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राज्य सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। कांग्रेस आज मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम सरकार में शामिल होगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायक राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन को TVK सरकार में शामिल होने की मंजूरी दे दी है। दोनों नेता आज मंत्री पद की शपथ लेंगे।

तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। हालांकि बहुमत से कुछ सीटें कम होने के कारण कांग्रेस समेत कई दलों ने विजय सरकार को समर्थन दिया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस और TVK के बीच राज्यसभा सीट को लेकर भी बातचीत जारी है। एमके स्टालिन की पार्टी DMK से दूरी बढ़ने के बाद कांग्रेस ने चुनाव के बाद TVK के साथ गठबंधन किया था।

TVK सरकार में शामिल होने को कांग्रेस ऐतिहासिक कदम मान रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह गठबंधन सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष राजनीति के एजेंडे पर काम करेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button