नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR पर कांग्रेस का हंगामेदार विरोध, बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन

बिलासपुर:नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज नई FIR के बाद राजनीतिक माहौल फिर गरम हो गया है। इसी के विरोध में बिलासपुर जिला, शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने और उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पुतला दहन भी किया।

इस बीच, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, लेकिन माहौल जल्द ही संभाल लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे। उनका कहना है कि वे सड़क से संसद तक इस लड़ाई को मजबूती के साथ जारी रखेंगे।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई