Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सलमान–अक्षय की ऑनस्क्रीन जोड़ी: कभी तगड़ी हिट, तो कभी बॉक्स ऑफिस पर निराश

सलमान खान और अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स माने जाते हैं। दोनों ने अपने-अपने करियर में लगातार फिल्मों से पहचान बनाई है। इसी बीच चर्चा है कि दोनों एक ही प्रोड्यूसर के साथ नई फिल्में करने वाले हैं। फैंस वर्षों से इंतजार कर रहे हैं कि दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखाई दें। इससे पहले चार फिल्में ऐसी रही हैं, जिनमें सलमान और अक्षय एक साथ नजर आए। इनमें से कुछ हिट रहीं, तो कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर नुकसान झेला।

सलमान खान ने 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया था और उनका करियर 36 साल से ज्यादा लंबा हो चुका है। वहीं अक्षय कुमार ने 1991 में ‘सौगंध’ से शुरुआत की और करीब 34 साल से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दोनों अपनी स्टार पावर के कारण फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। अब तक चार फिल्मों में दोनों एक साथ दिख चुके हैं।

जब सलमान और अक्षय एक साथ नजर आए

  1. मुझसे शादी करोगी
    साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था। सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी ने फिल्म में रोमांटिक कॉमेडी का तड़का लगाया। कहानी दो लड़कों के एक लड़की को पाने की जंग पर आधारित थी। 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और कई अवॉर्ड जीते।

  2. जान-ए-मन
    2006 की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सलमान, अक्षय और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे। शिरीष कुंदर निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ था। फिल्म ने लगभग 46 करोड़ कमाए और औसत प्रदर्शन किया।

  3. तीस मार खान
    2010 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, जबकि सलमान खान ने एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस दी। 1966 की फिल्म ‘आफ्टर द फॉक्स’ के रीमेक पर आधारित यह फिल्म 45 करोड़ में बनी थी और भारत में लगभग 60 करोड़ ही कमा सकी। फिल्म को फ्लॉप माना गया।

  4. फगली
    2014 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस में हुआ था। फिल्म में जिमी शेरगिल, कियारा आडवाणी, मोहित मारवाह और विजेंद्र सिंह नजर आए। टाइटल ट्रैक में सलमान और अक्षय दोनों ने कैमियो किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और फ्लॉप रही।

फैंस अब एक बार फिर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सलमान और अक्षय एक साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएं। दोनों की स्टार पावर और लोकप्रियता को देखते हुए दर्शकों में इस जोड़ी को लेकर उत्साह हमेशा रहता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई