जगदलपुर में कांग्रेस का चक्का जाम, हाईवे ठप

बस्तर। जगदलपुर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर-जगदलपुर-ओडिशा नेशनल हाईवे-30 पर चक्का जाम कर दिया। ईडी (ED) की कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ भी विरोध जताया। चक्का जाम की वजह से हाईवे पर आने-जाने वाले सभी वाहन रुक गए और आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।





