Congress Reaction: आम बजट पर कांग्रेस का हमला मनरेगा में कटौती मध्यम वर्ग और गरीबों से सरकार की बेरुखी
कांग्रेस ने बजट को जनविरोधी बताया

केंद्र सरकार द्वारा पेश आम बजट को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। (Congress Reaction) कांग्रेस का आरोप है कि यह बजट आम नागरिकों, मध्यम वर्ग और गरीबों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा है। खासकर मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
मनरेगा बचाओ संग्राम तेज
कांग्रेस का कहना है कि आम बजट में मध्यम वर्गीय करोड़ों करदाताओं को टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने आरोप लगाया कि युवाओं, महिलाओं और रोजगार सृजन को लेकर बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं है। वहीं गरीबों के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई मनरेगा योजना में सिर्फ कटौती की गई है, राहत के नाम पर कुछ नया नहीं जोड़ा गया।
छत्तीसगढ़ की अनदेखी का आरोप, (Congress Reaction)
कांग्रेस के पास फिलहाल सबसे बड़ा मुद्दा मनरेगा का है। भाजपा पर इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। उमेश पटेल ने कहा कि नए प्रावधान के तहत यदि प्रदेश की भाजपा सरकार मनरेगा में 40 प्रतिशत योगदान की राशि का प्रबंध नहीं कर पाती है, तो गरीबों से उनका रोजगार छिन सकता है।
इसी मुद्दे को लेकर मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ और विधायक उमेश पटेल बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन से कोटा के शिवतराई के लिए रवाना हुए। कुल मिलाकर कांग्रेस ने बजट को जनविरोधी बताते हुए मनरेगा और छत्तीसगढ़ की अनदेखी का आरोप लगाया है, वहीं आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर आंदोलन तेज होने के संकेत भी दिए हैं।





